RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:स्कूली बच्चों को दिया गया नशामुक्त जीवन का संदेश, मकतपुर उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की पहल, नजारत उप समाहर्ता ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )23 जून।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नजारत उप समाहर्ता, श्री आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में मकतपुर उच्च विद्यालय, गिरिडीह में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उनका स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

Related posts

चतरा:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

बक्सर:ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन कार्य संपन्न।

rktvnews

डीएसटी संस्थान क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सुरक्षित सामुद्रिक संचार विकसित करने के लिए भारतीय नौसेना के साथ साझीदारी करेगा।

rktvnews

चतरा:धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राउरकेला में तारामंडल एवं विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:जलस्रोतों का संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिलःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment