RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चरपोखरी थाने के रात्रि गस्ती दल ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद।

बरामद देसी कट्टा

आरा/भोजपुर 03 जुलाई। आज तड़के चरपोखरी थाने के गस्ती दल ने एक संदिग्ध की गिरफ्तारी कर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया।
इस संबंध में चरपोखरी थाने द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की आज तड़के प्रातः 3 बजे पुलिस अवर निरीक्षक चरपोखरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा एवं सहायक अवर निरीक्षक हरिवंश सिंह सशस्त्र बलों के साथ रात्रि गस्ती पर थे और गस्ती के दौरान गड़हनी पिकेट के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति से थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ के दौरान संतोष जनक जवाब नही मिलने के कारण उसे पुलिस अभिरक्षा में रख पूछताछ पर अपने घर अवैध हथियार रखे जाने की बात कही गई और उसके निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस को बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गड़हनी के बर मोहल्ला वार्ड संख्या 7 के निवासी एखलाख अहमद का पुत्र है।इस संबंध में चरपोखरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने शहीद स्मारक के निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के पुनिर्माण का शिलान्यास और किया उदघाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:उपनिर्वाचन अधिकारी ने किया आबकारी गोदाम का निरीक्षण!आबकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दिए निर्देश।

rktvnews

यह तो है मृत्यु लोक रे !

rktvnews

बिहार में बेलगाम होते अपराधी: राजेश सिंह

rktvnews

भाजपाई सांसद को भाजपा सांसद से ही खतरा।

rktvnews

Leave a Comment