RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रशासन सख्त: खंडोली मोड़ पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच, 1.23 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 जून। गुरुवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार खंडोली मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई तथा ड्रिंक एंड ड्राइव की भी गहन जांच की गई। जांच अभियान में जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 86 वाहनों का चालान किया गया तथा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में ₹1,23,000 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से ड्रिंक एंड ड्राइव जांच भी की गई, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रैफिक ओ/सी बेंगाबाद एवं मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

Related posts

बचपन प्ले स्कूल और एएचपीएस ने की नेशनल डांस प्रतियोगिता ‘एबीसीडी’ के चौथे सीजन की घोषणा; मेलविन लुईस करेंगे दिल्ली-एनसीआर में होने वाले ग्रैंड फिनाले की जजमेंट।

rktvnews

जयंती विशेष: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर

rktvnews

10 वर्षीय दिव्यांग बच्चे को उपलब्ध करायी गयी व्हीलचेयर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जनता में है उत्साहजनक माहौल , एक बार फिर से लहरेगा तरारी में लाल पताका: शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन के समर्थन में काला बिल्ला लगा विरोध दूसरे दिन भी रहा जारी।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment