RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नीट परीक्षा की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे रहेगा सक्रिय: उपायुक्त

NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 जून।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी 21.06.2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा (UG)-2026 को पूरी तरह सफल, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में NEET (UG)-2026 के सफल संचालन हेतु कुल 04 (चार) परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्र पर मेडिकल टीम के साथ मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को कड़ा निर्देश दिया कि वे समय रहते सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लें। आगे सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, दिव्यांग बच्चों हेतु व्हीलचेयर, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सभी तय सुरक्षा मानकों की जांच कर उन्हें ससमय दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। आगे उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों पर माक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध, बॉयोमेट्रिक के अलावा होगी सघन तलाशी

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा परीक्षा के दिन समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें। आगे उन्होंने कदाचार पर पूर्ण लगाम लगाने के उद्देश्य से सभी केंद्रों को सीसीटीवी निगरानी में रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय केंद्र के मुख्य द्वार पर ही पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) ली जाएगी। केंद्राधीक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि फ्रिस्किंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, ताकि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र के भीतर न जा सके। आगे उपायुक्त ने परीक्षा के सफल संचालन और मॉनिटरिंग के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह एक्टिव और सक्रिय रखने का कड़ा निर्देश दिया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियंत्रण कक्ष को परीक्षा समाप्ति तक लगातार एक्टिव मोड में रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। साथ ही कंट्रोल रूम में पालियों के अनुसार दंडाधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार गश्ती दलों और केंद्रों के सुरक्षा प्रभारियों से कॉर्डिनेशन बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा केन्द्र का नाम…

1- ए.एस कॉलेज, (A.S. College, Science Block, Deoghar)

2- देवघर कॉलेज, देवघर (Deoghar College, Deoghar)

3- रमा देवी बाजला महिला कॉलेज (Rama Devi Bajla Mahila Mahavidyalaya)

4- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रिखिया (Pm shri Jawahar Navodaya Vidyalay, Rikhiya, Deoghar)

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उपविकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, डीआरडीए निर्देशक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, यातायात डीएसपी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट व संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शानदार टेनिस करियर के लिए रोहन बोपन्ना को बधाई दी।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने सरायकेला- खरसावां जिला के कुमडीह में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, राजनगर में हूल विद्रोह के महानायक सिदो कान्हू की प्रतिमा का अनावरण कर किया नमन।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी ने प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के भोजपुर जिला उपाअध्यक्ष संजय सिंह को संगठन विस्तार में सराहनीय कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment