RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत की शिक्षा कलाकार को प्रभावशाली और सशक्त बनाती है : पंडित राम प्रकाश मिश्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एंड म्यूजिक के तत्वावधान में आयोजित आर्ट फिस्टा समर कैम्प का भव्य समापन हुआ। कैम्प के दौरान आयोजित शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विद्वान कलाकारों ने भाग लेकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
समापन सत्र का उद्घाटन बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक पंडित राम प्रकाश मिश्र, संगीतज्ञ पंडित दिनेश पांडेय, दिल्ली से आए तबला वादक अमृतेश शांडिल्य तथा शास्त्रीय गायिका बिमला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर पंडित राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि शास्त्रीय संगीत की शिक्षा किसी भी कलाकार की कला को प्रभावशाली और सशक्त बनाती है। वहीं पंडित दिनेश पांडेय ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में लय और ताल के अभ्यास से मानव जीवन में एकाग्रता का विकास होता है।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से विदुषी बिमला देवी ने सभी अतिथियों को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान से सम्मानित किया। समापन सत्र में नन्ही कलाकार शिवाक्षी एवं शताक्षी ने मंगलाचरण के साथ मधुर गीत और मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंडित राम प्रकाश मिश्र की प राग यमन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, द्रुत एकताल की बंदिश “विनती मोरी मानो पिया” तथा ठुमरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नर्तक राजा कुमार एवं नृत्य शिक्षिका हर्षिता विक्रम की घुंघरुओं की युगलबंदी खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम का संचालन गुरु बक्शी विकास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुशील देहाती ने किया।

Related posts

बक्सर: डीएम ने कृषि विभाग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक की।

rktvnews

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडे के स्वरों ने जादू बिखेरा।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं की दिख रही एकजुटता,बेहतर समाज की अपनी परिकल्पनाओं से करा रही अवगत।

rktvnews

देवघर:दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को ले बैठक।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment