RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:मोटरसाइकिल समेत 15 लीटर देशी महुआ शराब संग युवक गिरफ्तार।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अजीत कुमार, पिता रामाशीष यादव, निवासी ग्राम बलुआ के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब की ढुलाई कर रहा है। संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

भोजपुर:फकीरी में भी जनसेवा का भाव अब बन गया है स्वभाव: समाज सेवी अमरदीप

rktvnews

रोहतास:जलयात्रा के साथ श्री काली जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आरंभ!15 फरवरी को होगी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

Leave a Comment