RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आइसा बिहार की राज्य स्तरीय कार्यशाला आरा में शुरू।

18 जून को विशाल प्रतिवाद मार्च के साथ होगा कार्यशाला का समापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 जून।आइसा बिहार की राज्य स्तरीय कार्यशाला का पहला दिन डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, मौलाबाग नं.-1, आरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में पूरे बिहार से सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आज आयोजित प्रशिक्षण सत्र में दिल्ली से आए शिक्षक विस्मय बसु ने मार्क्सवाद-लेनिनवाद की बुनियादी समझ, सनी कुमार ने भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन एवं छात्र राजनीति की जरूरत तथा पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने बिहार में छात्र-युवाओं की स्थिति विषय पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय, राज्य सचिव दीपांकर, भोजपुर जिला अध्यक्ष विकास, जिला सचिव जयशंकर तथा राज्य उपाध्यक्ष सोनू फ़रनाज़ और नीतू कुमारी ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियां छात्र-नौजवानों के हितों के विपरीत हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की भाजपा-आरएसएस समर्थित नीतियां शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमला कर रही हैं तथा पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं छात्र-विरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है, शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में हुए पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। वहीं परीक्षा में कुप्रबंधन और ट्रेन की अनियमितता की वजह से परीक्षा केंद्र तक छात्रों का ना पहुंच पाना ये छात्र युवा विरोधी मानसिकता भाजपा की दिखती है ।

नेताओं ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई, छात्रों को न्याय और शिक्षा-रोजगार के सवालों पर संघर्ष को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 जून को कार्यशाला का समापन विशाल प्रतिवाद मार्च के साथ किया जाएगा। साथ ही छात्र हितों की लड़ाई को आगे भी लगातार जारी रखने का संदेश दिया जाएगा। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र को आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा तथा पटना विश्वविद्यालय की शिक्षिका दिव्या गौतम संबोधित करेंगी।
आयोजन में आइसा के सभी जिला पदाधिकारी चंदन दास,रौशन कुशवाहा शिवाकांत, राजेश अनूप, सुमित,साहिल,मुस्कान, नीतू, सुधीर ,राजन,सागर, विवेक, सनी देवल आदि शामिल थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।

rktvnews

वरासत में नाम दर्ज न करने पर तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव निलंबित!मृतक के परिजनों का जिलाधिकारी ने 6 वारिसो का वरासत के आधार पर खतौनी में मौके पर कराया नाम दर्ज।

rktvnews

हरियाणा:आंगन में खिलती छह ख़ुशियाँ: किसान राजेश के बच्चों की अनूठी शादी की कथा।

rktvnews

भोपाल:”स्वास्थ प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” मासिक प्रबोधन का 18 अप्रैल को आयोजन आरोग्य भारती द्वारा।

rktvnews

केंद्र सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आज 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नाम-निर्देशन पत्र,अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment