
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून।बड़हरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पिंटू पांडेय, पिता स्वर्गीय देवनाथ पांडेय, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सिन्हा थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
