RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के पौधे रोपे।

भोपाल/मध्यप्रदेश 02 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में जन-प्रतिनिधियों, मीडिया संस्थान और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने आज बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री आदि के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ लोकेंद्र पाराशर ने जन्म वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। आज वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों, दैनिक भास्कर के सतीश सिंह और अनिल कुमार गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। गुप्ता ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि दैनिक भास्कर समाचार-पत्र के साथ तुलसी के बीज सहित अन्य पौधों के बीज वितरित करने की पहल की गई है।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ जन्म-दिन पर सर्वश्री यशवंत सिंह मेहर, नारायण सिंह मेहर, राम कुमार, विनोद मेहर और सुनील मेहर ने पौधे लगाए। साधना यादव, नंदकिशोर यादव और सोनाली यादव ने पौध-रोपण किया। दो नन्हें बच्चों ने भी भागीदारी की।
जनसंपर्क ट्विटर हैंडल के माध्यम से साप्ताहिक एम.पी. महाक्विज़ के विजेताओं ने भी आज पौधे लगाए। इनमें मदन राठौर भिंड, गरिमा अग्रवाल, हरदा, अभिषेक यादव भोपाल, शुभम पाटीदार मंदसौर, नरेंद्र मौर्य धार शामिल हैं। पौध-रोपण में आज वसुंधरा वेलफेयर फ़ाउंडेशन सीहोर के कार्यकर्ता अर्जुन सिंह, हरिओम शर्मा, मनोज जैन, ऋषिराज शर्मा, प्रताप मेवाड़ा औऱ सरिता सिंह भी शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि प्रेम गुरू, ज्योति गुरु, दिशा गुरु, भागवत रघुवंशी, पंकज जायसवाल, राकेश चतुर्वेदी और अवधेश तिवारी ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी पर्यावरण प्रेमियों को पौध-रोपण के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

भाजपा की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर,दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इलेक्ट्रोल बॉन्ड: ऐपवा

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की जिले को एक और सौगात आरा से दुर्ग के लिए चलेगी ट्रेन! भाजपा नेताओं ने जताया आभार।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

rktvnews

भारत-अमरीका संयुक्त एचएडीआर जल-थल अभ्यास – टाइगर ट्राइंफ उद्घाटन समारोह का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर जिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2 जुलाई को,निबंधन 30 जून तक।

rktvnews

Leave a Comment