
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जून। शाहपुर पुलिस ने पिकअप पर ले जाये जा रहे सांढ को जप्त कर लिया है। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ नरगदा गाँव से एक पिकअप पर लदे एक सांढ के साथ दो लोगों पंचरतन कुम्हार और इल्ताफ कुरेशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध मे शाहपुर थाना मे कांड संख्या 152/26 दर्ज किया गया है। पंचरतन कुम्हार बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गाँव का और इल्ताफ कुरैशी शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गाँव का रहने वाला बताया जाता है।
