RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों हेतु सिदगोड़ा टाउन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

घर-घर सत्यापन एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में नहीं हो कोई चूक, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें… जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)06 जून।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने निर्वाचन कार्यों के सफल एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के संकलन, योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्यप्रणाली, प्रपत्रों के उपयोग, डेटा संधारण एवं क्षेत्रीय सत्यापन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
प्रक्षिणार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अपने मतदान केन्द्र के क्षेत्रों/ अनुभागों का भ्रमण करेंगे, नजरी नक्शा को संशोधित करने की आवश्यकता हो तो बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर जल्द करना सुनिश्चित करेंगे, अनमैप्ड वोटर लिस्ट की दो प्रति बीएलओ को उपलब्ध कराया गया, एक कॉपी मतदान केन्द्र पर चिपकाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: मगध एक्सप्रेस के एसी बोगी से विदेशी शराब को किया जप्त।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने की मत्स्य विभाग व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने भाकपा-माले नेता कौलेशी चौधरी के निधन पर उनके पैतृक गांव पहुंच श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार के बिहटा में खनन विभाग की महिला पदाधिकारियों पर हुए हमले और अवैध बालू खनन के खिलाफ भाजपा भोजपुर ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला जला किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

सैन्याभ्यास सी-ड्रैगन 23

rktvnews

Leave a Comment