RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गड़हनी बाजार में चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू, दो नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नया सवेरा 3.0’ के तहत मंगलवार को भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। मामले में दोनों प्रतिष्ठानों के नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) की सहयोगी संस्था ‘दिशा एक प्रयास’, भोजपुर के सहयोग से चलाए गए अभियान के दौरान आरोही करुआ तेल एवं बिहारी लिट्टी एवं चाट भंडार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में चार बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया।अधिकारियों के अनुसार, बच्चों से बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के नियोजकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई।
रेस्क्यू किए गए सभी चारों बाल श्रमिकों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भोजपुर जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और पुनर्वास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें बाल देखरेख संस्थान में आवासित किया गया है। वहां उनकी काउंसलिंग, शिक्षा और पुनर्वास की आगे की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।संयुक्त अभियान में डीएसपी सुधा राज, मानव तस्करी विरोधी इकाई भोजपुर के इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, सृष्टि शर्मा एवं ऋषिका सिंह, ‘दिशा एक प्रयास’ के प्रतिनिधि राजेश कुमार राय एवं अखिलेश कुमार यादव तथा स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 अप्रैल 25

rktvnews

खेलो झारखंड 2023-24 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना।

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, जन शिकायत, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment