RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

तकनीकी एवं गैर तकनीकी प्रशिक्षणार्थियों का होगा पंजीयन।
आयोजित अप्रेंटिस मेला में बेरोजगार युवकों/युवतियों से अवसर का लाभ उठाने की अपी।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)04 जून।जिला नियोजन कार्यालय, गढ़वा के द्वारा औ० प्र० संस्थान, हंसकेर, गढ़वा में दिनांक- 08.06.2026 (दिन-सोमवार) को PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प 10:30 बजे पूर्वाह्न में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें निबंधित MSME/Manufacturing Sector/Service Sector एवं अन्य प्रतिष्ठान/उपक्रमों में तकनीकी प्रशिक्षणार्थियों (आई०टी०आई०/डिप्लोमा/इंजीनियरिंग/Short Term Skill etc.) एवं गैर तकनीकी छात्रों (5वीं से स्नात्तक आदि) का अप्रैन्टिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.go.in पर On The Spot पंजीयन कराया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन किया जायेगा।
उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि चयनोपरान्त संबंधित एजेंसी/कम्पनी द्वारा मासिक वृत्ति एवं (Stipend) NAPS योजनान्तर्गत अभ्यर्थियों को नियमानुसार दी जाती है। उक्त Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प में अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ पहुँचकर पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही अयोजित भर्ती कैम्प में राज्य एवं राज्य के बाहरी निजी क्षेत्र के नियोक्तओं के द्वारा भी उपलब्ध कराई गई रिक्ती में भी आवेदन कर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
अतः जिला नियोजन पदाधिकारी श्री गिरी द्वारा अपील की गई है कि गढ़वा जिला अंतर्गत अधिक के सभी शिक्षित/प्रशिक्षित अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठायें एवं अपने भविष्य को सँवारें एवं रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में अहम कदम बढ़ायें। *इस हेतु कोई भी मार्ग व्यय/भत्ता देय नहीं होगा।*
उन्होंने अतिरिक्त जानकारी देते हुए बताया कि PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प की विस्तृत जानकारी हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा एवं जिला नियोजन कार्यालय, गढ़वा से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने 18वें सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – ‘महान शक्ति के साथ महान जिम्मेदारी आती है’

rktvnews

50 वर्षों के बाद अपनी जिम्मेदारियां नई पीढ़ी को सौंपना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भारत पेट्रोलियम के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) डिवीजन ने अग्रणी नवाचारों और कंपनी के स्थिरता एजेंडे का अनावरण किया

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर याद किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (2000 मेगावाट) के निर्माण की प्रगति और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment