RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

अभिलेखों के साइट पर अपलोड संबंधी आवश्यक बैठक आयोजित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01 जुलाई। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में गठित वन पंचायतों के नक्शे ,खसरे , खतौनी एवं सीके 53 आदि अभिलेख वन पंचायत की साइट पर अपलोड किये जाने हैं! जिसके संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये! उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन वन पंचायतों के अभिलेख अभी तक वन पंचायत की साइट में अपलोड नही हो पाये है, सम्बन्धित अधिकारी उन वन पंचायतों के संबंधित अभिलेखों को डीएफओ कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें ताकि डीएफओ कार्यालय द्वारा संबंधित अभिलेखों को वन पंचायत की साइट पर अपलोड किया जा सके!
अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि जनपद में गठित 1566 वन पंचायतों में से 18 वन पंचायतों के नक्शे, 22 वन पंचायतों के खसरे, 343 वन पंचायतों की खतौनी तथा 57 वन पंचायतों के सीके 53 अभिलेख वन पंचायत की साइट में अपलोड होने अवशेष रह गये हैं!
बैठक में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य व अनिल शुक्ला, उप प्रभागीय वन अधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे!

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी के शहडोल के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार एवं ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रदर्शनी।

rktvnews

गोपालगंज:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

rktvnews

Leave a Comment