RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवनिर्मित वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01 जुलाई।आज संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य संपत्ति अधिकारी उत्तराखंड शासन प्रताप सिंह शाह ने जनपद के पिथौरागढ़ में टकाना में स्थित नव निर्मित वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान शाह ने कहा कि वेयर हाउस का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जो कि प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयरहाउस पर बोर्ड चस्पा करने का कार्य शीघ्र पूर्ण करवा लिया जाय तथा वेयरहाउस निर्माण की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दी जाय। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि वेयर हाउस में चहार दीवारी, सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि अवशेष कार्यों का स्टीमेट शीघ्र शासन को प्रेषित कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस प्रांगण में ट्रक आदि बड़े वाहन आसानी से पहुंच सके इसके लिए वेयरहाउस प्रांगण व मार्ग को व्यवस्थित बनाया जाय।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, ईई लोक निर्माण विभाग एमसी तिवारी, तहसीलदार पंकज चंदोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय हंसा दत्त पांडे आदि उपस्थित थे।
बता दें कि वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपेट रखी जायेगीं।

Related posts

देश के लोगों की एकजुटता और लोकतंत्र के चक्र को निरंतर सक्रिय रखने के संकल्प के बीच 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव संपन्न।

rktvnews

भोपाल:30 जून तक चलाये पैक्स का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार और संस्कृति से प्रेरित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें : उप मुख्यमंत्री बैरवा

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के 4 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment