RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की अनियमितता की जांच कराने की मांग! जवइनिया मे हो रहे कटाव निरोधक कार्य मे लगाया अनियमितता का आरोप।

शाहपुर के जवइनिया मे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण करने जाने के दौरान पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मई। गुरुवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव के सामने गंगा के कटाव को रोकने के लिए किये जा रहे कटाव निरोधक कार्य मे हो रहे अनियमितता की उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध मे उन्होंने जल संसाधन विभाग के बाढ नियंत्रण एवं जल निकासी के अभियंता प्रमुख को पत्र लिखकर सूचित किया है। पत्र मे उन्होंने लिखा है कि भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे हो रहे कटाव रोधी कार्य मे सिंधुजा इंजीनियर ऐंड कांट्रेक्टर द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने के आदेश के बावजूद गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराना अति आवश्यक है। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने पत्र मे ठेकेदार द्वारा किए जा रहे अनियमितता का पॉइंट वाइज आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि प्राक्कलन मे नया बैग में फ्रेश बालू भरना है लेकिन पुराने बैग मे मिट्टी युक्त बालू कार्यस्थल से ही काट कर भरा जा रहा है। नायलॉन के धागे से डबल सिलाई कर क्रेट मे भरकर बालू भरा बैग को रखना है जो नियमानुकूल नहीं हो रहा है। मृत पहाड़ का बोल्डर और प्राक्कलन मे दिए गए साइज से बहुत बड़ा साइज का बोल्डर लगाया जा रहा है। प्राक्कलन मे मिर्जापुर का गुणवत्तापूर्ण बोल्डर लगाना है लेकिन प्राकलन के विरुद्ध रीवा मध्य प्रदेश से बोल्डर लाने की सूचना प्राप्त हुई है। कार्यस्थल पर ठेकेदार का कोई इंजीनियर नहीं रहता है। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने ठेकेदार द्वारा एग्रीमेंट मे दिए गए इंजीनियर के मोबाइल का सीडीआर निकालने की मांग की है ताकि इंजीनियर के लोकेशन की जानकारी मिल सके। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने सिंधुजा इंजीनियर ऐंड कांट्रेक्टर के जीएसटी रिटर्न की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कराए जा रहे कार्यों का वीडियोग्राफी कराये जाने की मांग की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने जवइनिया मे कराये जा रहे  कटाव रोधी कार्य मे हो रहे अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने हेतू जल संसाधन विभाग के सचिव को भी पत्र लिखकर मांग की है। इस पत्र मे भी उन्होंने जवइनिया मे 52 करोड़ की लागत से हो रहे कटाव रोधी कार्य मे अनियमितता का आरोप लगाया है।

Related posts

उत्तराखंड:01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के विषय पर मीडिया कार्यशाला ’वार्तालाप’ का आयोजन।

rktvnews

1,546 एनसीसी कैडेट दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में बारह दिनों के थल सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए तैयार।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पाली के सोलर पंप का किया निरीक्षण!सोलर पंप की घटिया फिटिंग को देखकर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला।

rktvnews

पटना कलेक्ट्रियल घाट पर गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने किया गंगा महाआरती क़ा अभ्यास।27 अप्रैल से 7मई तक होगा आयोजन।

rktvnews

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment