RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर नवजीवन देने वाले निलेश गौर को राह-वीर अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

राह-वीर योजना अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का मिला पुरस्कार।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 27 मई। इंदौर में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अपस्ताल पहुँचाकर नया जीवन देने वाले निलेश गौर को राज्य शासन के राह-वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपये भी दिए गए हैं।
यह अवार्ड मंगलवार को उन्हें कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने निलेश गौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाकर अनुकरणीय कार्य किया है। एक राह-वीर के रुप में किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए निलेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के पुनीत कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके उक्त सम्माननीय कार्य से अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदन कर प्रस्ताव राज्य सड़क सुरक्षा समिति लीड एजेंसी को प्रेषित किए जाते हैं।
विगत 19 जून 2025 को इंदौर के कमलाकेशर नगर (कुशवाह नगर) निवासी नितेश पिता मधुकर इंदौर में रिक्शा पलटने से मुंह, हाथ एवं पैर में अधिक चोट लगने से घायल हुए। राह-वीर निलेश गौर ने अपने दायित्व एवं तत्परता से गोल्डन ऑवर में उक्त घायल को उपचार के लिए तत्काल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे घायल की जान बचाई जा सकी। इंदौर के रामनगर निवासी निलेश गौर पिता रामसिंह गौर (मोबाईल नंबर: 8085261329) को 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि राह-वीर द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मान स्वरूप प्रदान की गई है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की राह-वीर योजना-2025 के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल (पीड़ित) व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में इलाज हेतु अस्पताल / ट्रॉमा सेंटर पहुँचा कर उसकी जान बचाने वाले राह-वीर को प्रोत्साहन स्वरूप अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना के योग शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:जिले में 27 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलाया जा रहा है बाल विवाह मुक्त अभियान।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में किया गया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

Leave a Comment