RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया

जिलावासियों के साथ सभी स्टेक होल्डर के साथ समन्वय स्थापित कर किया जाएगा कार्य:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 मई।आज देवघर जिला के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया।
अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला – 2026 का भव्य और बेहतर आयोजन पहली प्राथमिकता होगी, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जा सके। श्रद्धालु बाबाधाम देवघर कांवर यात्रा पश्चात एक सुखद अनुभूति लेकर घर वापस जाय जिससे राज्य सरकार की छवि एवं गरिमा को और भी ऊंचाई मिले।
आगे उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबन्धु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ हीं धरातल पर सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि योग्य लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।

Related posts

उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षा की,दिये कई निर्देश।

rktvnews

गुरु जी की परम्पराओं का अनुसरण किया जाना ही सर्वोपरि विधान है:प्रो महेश सिंह

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में REAP की चौथी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा माले का 14 वा आरा नगर सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

लैपटॉप गोद में रखने की आदत बन सकती है इनफर्ट‍िल‍िटी की वजह: डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment