RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल की शासी परिषद की 99 वीं बैठक आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए – शिक्षा मंत्री

जयपुर/राजस्थान 01 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने अधिकारियों को आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए है। डॉ कल्ला शुक्रवार को राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल शासी परिषद की 99 वी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यपुस्तकों के उपापन की कार्यवाही को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने मंडल कार्मिकों की बकाया पेंशन देने की कार्यवाही को नियमानुसार शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी प्रदान किए।

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने अधिकारियों को मंडल के विरूद्ध न्ययायिक प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। बैठक में पाठ्य पुस्तकों की बिक्री बढ़ाने के लिए पुस्तकों की उपलब्धता, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 25 लाख का अनुमोदन भी किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एवं शासन सचिव द्वारा मंडल परिसर में पौधारापण किया गया। बैठक में निदेशक आरएससीईआरटी कविता पाठक, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मेघना चौधरी, निदेशक मुद्रण व लेखन विभाग विनोद कुमार पुरोहित सहित मनोनीत सदस्य मो. सलीम और विजय शंकर आचार्य ने भाग लिया।

Related posts

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फिटनेस का राज: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने बापू के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए ‘सागर समृद्धि’ की आरंभ की।

rktvnews

भोजपुर : शराब कांड के अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment