RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा जिला प्रशिक्षण की तैयारी हेतु भाजपा पदाधिकारियों की बैठक।

दिवगंत प्रेम पंकज की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे आरा परिसदन मे आगामी 30-31 मई दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक मे उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु ने आगामी प्रशिक्षण शिविर की तैयारी की समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने जिला प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बाते बतायी।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जिला प्रशिक्षण शिविर के लिए संचालन एवं व्यवस्था कमीटि की घोषणा की।
बैठक में उपस्थित सभी प्रमुख कार्यकताओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु दायित्वो के बारे मे जिला प्रभारी राजेश सिन्हा द्वारा बताया गया।
आरा विथायक सह मंत्री संजय टाईगर,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह तरारी विधायक विशाल प्रशांत,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, अगिआंव विधायक महेश पासवान, पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक आशा देवी सहित नेताओं ने कार्यक्रम सफल करने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बातें कही।
बैठक के उपरांत पार्टी के पुर्व जिला उपाध्यक्ष एवं आरा मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी की याद मे दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक मे जिला पदाधिकारी, व्यवस्था समिति एवं संचालन समीति के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के बाद भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, ई.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय,संजय कुमार सिंह आदि भाजपा नेताओं ने दिवंगत प्रेम पंकज एवं मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता के माँ के निधन पर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किए।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस ,परिवार नियोजन सेवाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापकता के साथ सामूहिक प्रयास बढ़ाने होंगे – चिकित्सा मंत्री! राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ उपलब्धि पर मिले पुरस्कार

rktvnews

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर:जल स्रोतों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी :अमित कुमार सिंह

rktvnews

भारतीय सौर ऊर्जा निगम को ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ का दर्जा प्राप्त हुआ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का किया उद्घाटन, प्रसिद्ध खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में प्रमुख संशोधन पेश किए।

rktvnews

Leave a Comment