RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, पेयजल,स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने लालू परिवार के अहंकार और बाबा साहेब के अपमान के विरुद्ध दिया धरना।

rktvnews

रामकथा युगों युगों से भारतीय संस्कृति को प्राण देती आयी है

rktvnews

गोपालगंज:राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जर्मन होम्यो चिकित्सा केंद्र में मनाया गया विश्व होमियोपैथी दिवस।

rktvnews

बक्सर:ईद उल फितर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीआरसी में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment