RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोग प्रत्याशी के रूप में देख रहे है राधा चरण साह व लाल दास राय को

राधा चरण साह उर्फ सेठ और लाल दास राय

भोजपुर सह बक्सर एमएलसी चुनाव में।

आरा/भोजपुर( नरेंद्र सिंह)07 मई। भोजपुर सह बक्सर के एमएलसी चुनाव में इस बार प्रत्याशियों की भूमिका में दो पूर्व एमएलसी चुनाव के मैदान में नजर आ रहे है।ये है प्रत्याशी सोनू राय के पिता पूर्व एमएलसी लाल दास राय और प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पिता पूर्व एमएलसी सह वर्तमान में संदेश के विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी।राजग के एक पूर्व एमएलसी हुलास पांडे गठबंधन की राजनीति के तहत कन्हैया प्रसाद के समर्थन में खड़े है।हालांकि यह सर्वविदित है की यह आम चुनाव नहीं इसीलिए त्रिस्तरीय पंचायत के छोटे छोटे जनप्रतिनिधि प्रत्याशी के बदले उनके पिता से मिल जुल रहे है और पिता आंकलन कर रहे है की हमें कितना मत भोजपुर और बक्सर से प्राप्त होगा।प्रत्याशियों को तो पता ही नहीं है कि दोनों जिला में कितने मुखिया ,कितने प्रखंड और वार्ड सदस्य है।
क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के अनुसार मुख्य मुकाबला प्रत्याशी के पिता राधा चरण साह उर्फ सेठ जी और लाल दास राय के बीच ही है।जदयू के बागी उम्मीदवार पीरो के मनोज उपाध्याय प्रत्याशी के रूप में मतदाताओं से सीधे संपर्क बना रहे है।चूंकि इनकी पत्नी पिरो प्रमुख है वैसे भी मनोज उपाध्याय जो अपने निष्काषन के पूर्व जदयू के वरिष्ठ नेता के रूप में जाने जाते है को बैठाने के लिए जगदीशपुर के जदयू विधायक और पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने ऐडी से चोटी तक पसीना बहाया लेकिन सफल नहीं हो सकें।बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में डटे श्री उपाध्याय इस धन बल के चुनाव में कितना मत प्राप्त करेंगे समय के गर्त में है।चर्चा के अनुसार इन्हें जितना भी मत प्राप्त होगा वो सत्ता पक्ष के लिए नुकसानदेह साबित होगा।वैसे भी महिला आरक्षण लागू होने के बाद से कुल वोटरों की संख्या 6 हजार 86 है जिनमें आधी आबादी की संख्या ज्यादा है।उसमें भी दलित,महादलित,पिछड़ी, यादव आदि के मतदाता ज्यादा है।ऐसे में चर्चाएं चल रही है की इन मतदाताओं के बीच जिस प्रत्याशी के पिता की मजबूत पैठ है किसी भी तरह से या शाम दंड भेद अपनाकर होगी उसकी स्थिति मजबूत बनती जायेगी।वैसे एक तरफ राजग का भारी कुनबा राधा चरण साह के कारण कन्हैया प्रसाद के लिए मेहनत कर रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सोनू राय के लिए उनके पिता लाल दास राय के चलते महागठबंधन के शीर्ष नेता इस चुनाव में भागीदारी निभा रहे हैं।अगर देखा जाए तो धन बल में दोनों एक दूसरे से कम नहीं है।
इसलिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस खास चुनाव में लोग राधा चरण साह और लाल दास राय को प्रत्याशी के रूप में देख रहे है।

सोशल मीडिया पर इस एमएलसी चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के क्रमशः पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,वर्तमान विधायक राधा चरण साह,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व एमएलसी सह लोजपा नेता हुलास पांडे,पूर्व विधायक अरुण यादव आदि के द्वारा जो एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे है से कलमकार भी शर्मशार बने है।तब आम व खास जनता और मतदाता के बीच क्या स्थिति होती होगी।इसे भी उपरोक्त नेताओं को सोचना चाहिए क्योंकि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त व दुश्मन नहीं होता है। खैर पुत्र मोह में एक दूसरे पर कीचड़ उछाले जा रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का जिला कमेटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:चांदी में झारखंड पुलिस के हवलदार की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment