RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव प्रेक्षक की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा, शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।आज बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026 के तहत 06 भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन को लेकर प्रेक्षक राजीव रौशन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा प्रेक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी भोजपुर ने उप निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रस्तुति में निर्वाचकों की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या, एआरओ एवं अतिरिक्त एआरओ की जानकारी, निर्वाचन कार्यक्रम, अभ्यर्थियों की सूची, विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के कार्य एवं दायित्व, मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण, तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं (AMF) आदि की जानकारी दी गई।
समीक्षा के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, बेहतर कतार प्रबंधन करने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों की दिशा एवं कार्यशीलता की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान के उपरांत मतपेटियों को सीधे वज्रगृह में सुरक्षित रूप से जमा कराया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी द्वारा उसे अविलंब खंडित करने का भी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं बक्सर, उप विकास आयुक्त भोजपुर तथा निर्वाचन से संबंधित सभी एआरओ , सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी , उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नशे के तस्करों के विरुद्ध हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई —दो अलग-अलग कार्रवाई में जिला पुलिस ने तस्करों की करीब 10 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को लिया कब्जे में।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शौर्य व बलिदान को नमन : डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक।

rktvnews

फिलीपीन्स और श्रीलंका का 11 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल पहुंचा।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘सतत स्वच्छता के लिए एक दृष्टिकोण’ पर राजस्थान के स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की प्रगति पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने एवं मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार का जगदीशपुर और पीरो बार एसोसिएशन में चुनावी दौरा।

rktvnews

Leave a Comment