RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)05 मई।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा,झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। आगे मुआवजा राशि से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भूअर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आमजनों को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े इसका विशेष रूप से ध्यान रखे। साथ ही देवीपुर प्रखंड अंतर्गत सड़क की समस्या के निदान को लेकर उपायुक्त ने एनआरपी कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को दिया। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और पाठ्यक्रम पूर्णता को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों व होमगार्ड की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: आरा में भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

rktvnews

नवादा:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।

rktvnews

पच्चास साल बाद होने वाली परिसीमन को लेकर चिंताएँ।

rktvnews

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment