RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एनएच-119A (पटना–आरा–सासाराम) एवं एनएच-319 (आरा–पररिया) फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में NHAI (PIU) सासाराम एवं पटना तथा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विभिन्न अंचलों में नोटिस तामिला, 3G प्राक्कलन स्वीकृति, एनओसी एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में एनएच-319 के आरा बाईपास (मौजा बामपाली) में ट्रम्पेट इंटरचेंज निर्माण तथा बाईपास सड़क निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही चांदी–संदेश पथ से साकिरपुर कॉलोनी तक सड़क निर्माण, सिन्हा–महुली पथ तथा अन्य सड़क निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैयतों को मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित अभिलेखों को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सड़क परियोजना क्षेत्र से सभी अस्थायी एवं स्थायी संरचनाओं को नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक NHAI पटना एवं सासाराम, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय में रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एसडीपीओ ने की कांडों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : भारतीय जनता पार्टी के राकेश रंजन ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment