RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पश्चिम बंगाल सहित असम एवं पांडिचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत पर थिरके भाजपाई ,मनाया जश्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत सहित असम एवं पांडिचेरी मे जीत पर भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने बंगाल मे जीत की बढत होते ही खुशी मनाना शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकताओं को मिठाई खिला कर बधाई दी गई।उसके बाद कार्यकताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाया एवं नारे लगाए। भाजपा कार्यकताओं मे गजब का खुशी दिखाई दिया।
पूरे जिले मे भाजपा कार्यकताओं ने खुशी मनायी।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह द्वारा अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकताओं का सपना पूरा हुआ है। जहाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था,वह बंगाल हमारा है। बंगाल की जीत ऐतिहासिक है।इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री सहित बंगाल की सभी जनता को धन्यवाद देता हूँ।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत बंगाल की जनता की जीत है। बंगाल की जनता डर,भय से बाहर निकल कर प्रधानमंत्री जी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित बंगाल बनाने के लिए पूरजोर मतदान किया।

Related posts

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अपराध कर्मी गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में उन्नत कृषि तकनीक संगोष्ठी और खेल दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment