RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)03 मई। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव दिवस 2 मई को पूरे प्रदेश में मनाया जाता है। इसी के तहत शनिवार को इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कीम नंबर 140 स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार मंडलोई ने बताया कि लाडली लक्ष्मी वाटिका में प्रति वर्ष लाडली बालिकाओं से पौधारोपण कराया जाता है। इस लाडली वाटिका में विगत लगभग 8 वर्ष से लगाए जा रहे पौधे अब वृक्ष का रूप ले रहे हैं। अतिथियों द्वारा लाड़ली बालिकाओं को पर्यावरण के प्रति सजगता हेतु पौधे लगाने एवं पढ़ाई जारी रखने तथा 18 वर्ष की उम्र के बाद ही विवाह करने हेतु समझाईश दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नेहा राजोरिया, ललिता नवाया, सरस्वती सेंगर, सुरुचि खेडेकर तथा कार्यकर्ता एवं लाडली बालिकाएं उपस्थित थीं।

Related posts

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में गरिमामय आयोजन के साथ मनाया गया सरहुल पर्व।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 1002 करोड़ रुपए की लागत से 1327 योजानाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का बटन दबाकर किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस. डीएवी. में शरदकालीन बाल-मेले का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी के 1066वें जयंती समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment