RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती!देश के लिए आवश्यक कदम उठा रही मोदी सरकार: सी डी शर्मा।

भाजपा वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा के प्रभारी सी डी शर्मा ने कहा कि कॉमन सिविल कोड लागू करने से देश की एकता और अखंडता को काफी मजबूती मिलेगी । देश की एकता और अखंडता के लिए यूसीसी जरूरी है ।श्री शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए अनेक ऐतिहासिक काम किए ,जिसमें जीएसटी प्रमुख है यूसीसी से वैश्विक मंच पर भारत की एकरूपता को नई पहचान मिलेगी। श्री शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई जिससे देश का काफी नुकसान हुआ ।विपक्षी दलों ने सरकार के अच्छे काम का हमेशा विरोध किया यूसीसी के खिलाफ भी लोगों को भड़काया जा रहा है । श्री शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश का अहित कभी नहीं होने देगी, देश की तरक्की एकता और अखंडता के लिए जो भी आवश्यक होगा हर कदम उठाएगी

Related posts

बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने किया शाहपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।

rktvnews

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment