RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में सैनिक स्कूल की मांग, जदयू नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल। भोजपुर जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग को लेकर जिले के दौलतपुर निवासी जदयू नेता सद्दाम बादशाह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके अधिकारिक मेल पर एक मांग पत्र प्रेषित करने की बात कही है।
जदयू नेता सद्दाम बादशाह ने सैनिक स्कूल की स्थापना संबंधी मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में लिखा है की भोजपुर जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वीरता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। यह वही पावन धरती है जहाँ वीर कुंवर सिंह जैसे
महान स्वतंत्रता सेनानी ने जन्म लेकर देश की आज़ादी में अमूल्य योगदान दिया ।
हाल के वर्षों में भोजपुर में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है। इससे छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिसके लिए राज्य सरकार बधाई की पात्र है। किंतु जिले के युवाओं में सेना के प्रति गहरी रुचि और देश सेवा की प्रबल भावना को देखते हुए यहाँ एक सैनिक स्कूल की स्थापना अत्यंत आवश्यक हो गई है।

जदयू नेता सद्दाम बादशाह

जदयू नेता ने लिखा है की भोजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवा हर वर्ष सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, परंतु उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। श्री बादशाह का कहना है की सैनिक स्कूल की स्थापना से छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही अनुशासन, नेतृत्व और सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त होगा , जिससे वे भविष्य में देश की सेवा के लिए सक्षम बन सकेंगे।
इसके अतिरिक्त, सैनिक स्कूल की स्थापना से जिले में शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा , ग्रामीण एवं मध्यम वर्ग के छात्रों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि भोजपुर जिले की ऐतिहासिक महत्ता एवं युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ शीघ्रातिशीघ्र सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु आवश्यक पहल करने की कृपा करें। यह कदम न केवल भोजपुर, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय होगा ।

Related posts

भोजपुर: महेंद्र सिंह प्रभाकर की पुण्यतिथि के अवसर पर “भारतबोध” विषयक संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टर काना राम के निर्देश!जिले के अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र होंगे सीज।

rktvnews

भोजपुर:प्रभावती अस्पताल में प्रसूता माताओं के बीच जच्चा बच्चा पौष्टिक किट का जिलाधिकारी ने किया वितरण।

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की माता के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया।

rktvnews

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment