RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सत्ता की लालसा में देश को सांप्रदायिकता की ओर ले जाना चिंतनीय :आदित्य पासवान

आदित्य पासवान , प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड

पटना/बिहार (अनिल सिंह)29 जून। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा के दौरान वहा की मीडिया द्वारा लोकतंत्र और साम्प्रदायिकता संबंधी पूछे गए सवालों पर देश की जनता को आगाह करते हुए केंद्र और भाजपा की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा की यह सर्वविदित है कि भारत में धार्मिक कट्टरवाद एक स्वरूप ले चुका है जिसको बढ़ाने में बीजेपी ने अहम भूमिका निभाई है ।इतिहास बदलने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार ने वोटबैंक की राजनीति कर सत्ता हासिल करने के लिए भारत में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है और देश की जनता को उनके मौलिक अधिकारों की सोचों से भी इतर किया है जिसका जबाव विदेशों के पत्रकार ने माननीय प्रधानमंत्री तक से मांग डाला । भारतीय मुख्य मीडिया ने तो राजनीतिक दबाव में अपने घुटने टेक दिए लेकिन विदेशी मीडिया ने बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकने को विवश कर दिया और बता दिया कि कैसे भारत में साम्प्रदायिक तनाव बीजेपी बना रही है ताकि सत्ता में बनी रहें ।
उन्होंने इन बातों पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा की यह भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी हस्तियां भी भारत में बढते साम्प्रदायिक तनाव पर अपनी बेबाक टिप्पणियां कर भारत की वास्तविक स्थितियों को उजागर करते देखें गए हैं ।
आदित्य पासवान ने कहा की आज केन्द्र सरकार की बांटों और राज करो की नीतियों को भारतीय मीडिया ने कभी भी उजागर करने की जहमत नहीं उठाई वहीं आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को इससे गहरा घाव मिला है जिसको भर पाना काफी कठिन है । इसलिए वक्त आ गया है कि लोग समझे “एकता और अखंडता” में ही हित है भारत का।प्रदेश अध्यक्ष ने भारत के हित ,एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए देश की जनता को आगाह करते हुए गुजारिश करते हुए कहा की “भाईचारे और प्रेम” से ही भारत अपने स्वर्णिम गतंव्य तक पहुंच सकता है इसलिए मैं आह्वान करता हूं देश के लोगों से कि देश हित में कांग्रेस के साथ मोहब्बत की दुकान खोलें और पूरे देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करें ।

Related posts

लखीसराय:जीविका दीदियां करेंगी लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग,शत प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प।

rktvnews

श्रीराम का जीवन व्यवहार मर्यादा का संविधान हैं : आचार्य धर्मेन्द्र।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने गंडक नदी अंतर्गत पारू अंचल के बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर से लेकर साहेबगंज अंचल के माधोपुर हजारी तक गंडक नदी के तटबंध, स्लूइश गेट एवं रिंग बांध का निरीक्षण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड@25 के तहत दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, कामयाबी के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:अवध ओझा

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पदभार ग्रहण करने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर कोयंबटूर और तिरुपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

rktvnews

Leave a Comment