RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने की कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों से संबंधित समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)28 अप्रैल।जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर की उपस्थिति में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई, भोजन, आवासीय व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नए सत्र के नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि नियमानुसार सभी रिक्तियों को समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कस्तूरबा विद्यालयों में स्पोकेन इंग्लिश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राचार्य स्तर से इस पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे छात्राओं के संप्रेषण कौशल में सुधार हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।
सभी विद्यालयों द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम की जानकारी उपायुक्त को दी गई। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन कस्तूरबा विद्यालयों में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण हुई हैं, उन विद्यालयों एवं संबंधित प्राचार्यों को सम्मानित किया जाए।
उपायुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास निरंतर क्रियाशील रहें तथा किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पोकेन इंग्लिश के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों के प्राचार्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बिहार : भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय में पूजा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित! कृषि में अत्यधिक रसायनिक खादों के उपयोग से मिट्टी में नमी की आती है कमी: प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में प्रधान सहायकों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के साइंटिस्ट्स SM HOSSAIN द्वारा जनपद बागपत की जलस्तर प्रबन्ध योजना NAQUIM 2.0 की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले प्राधिकार सचिव गौतम कुमार ने की बैठकें।

rktvnews

प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?

rktvnews

Leave a Comment