RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा लोकार्पण एवं परिचर्चा का होगा आयोजन।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 27 अप्रैल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा एक महत्वपूर्ण चर्चा गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 मई को होटल मयूर पैलेस, आईएसबीटी में आयोजित होगा।
इस गोष्ठी में पत्रिका अमृत दर्पण तथा वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रभान राही के उपन्यास अंतिम समय का सच पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी दुबे करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.के. मिश्रा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संध्या सिलावट तथा रमाकांत ताम्रकार शामिल होंगे।
कार्यक्रम में उपन्यास की समीक्षा इकबाल मसूद द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जबकि संचालन डॉ. आज़म करेंगे। स्वागत वक्तव्य डॉ. अनीता सिंह चौहान द्वारा दिया जाएगा।
यह गोष्ठी साहित्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगी, जिसमें समकालीन साहित्य पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

भोजपुर:ऑटो में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

rktvnews

रुक नही रहा जिलाधिकारी राजकुमार का “मिशन प्रहार”!योद्धा बन कर रहे बालू माफियाओं पर वार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अन्तर्गत 1007 अभ्यर्थियों को किया नियुक्ति पत्र प्रदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित!भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: रामलीला के दसवें दिन मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment