RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:वाह उस्ताद के माध्यम से कला संस्कृति का होगा विकास।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)27 अप्रैल ।पटना के आशियाना एजी रोड स्थित तारापुर हाउस में वाह उस्ताद स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट का शुभ उद्घाटन हुआ। वाह उस्ताद का उद्घाटन शिक्षा विभाग के व्याख्याता डॉ. जैनेंद्र दोस्त, सुविख्यात लोक गायिका सरिता साज एवं अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तक राजीव रंजन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र दोस्त ने कहा कि कला एवं संस्कृति किसी भी राष्ट्र का आधार है। संस्कृति से राष्ट्र की उन्नति का का परिचय होता है। वही कथक नर्तक राजीव रंजन ने कहा की संगीत और कला समाज की आत्मा है। कला एवं संस्कृति के बिना उन्नत समाज की कल्पना नही की जा सकती है। इस अवसर पर रौशन कुमार ने क्लासिकल की बोर्ड की प्रस्तुति से समां बाँधा। वही विदुषी बिमला देवी ने ठुमरी दादरा, युवा गायिका श्रेया पांडेय ने शास्त्रीय गायन, गोविंद वल्लभ ने सुगम संगीत व अजीत पांडेय ने सूफी व गजल, आरोही व चाँदनी ने भजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सुविख्यात नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव एवं अमित कुमार कथक की युगलबंदी कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पंडित बिरजू महाराज के शिष्य गुरु बक्शी विकास ने ठुमरी काहे करत मोसे रार छैला पर राधा कृष्ण के छेड़छाड़ का भाव अभिनय प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नन्ही नृत्यांगना पूर्वी व सिद्धि आनंद ने अपनी भाव भंगिमाओं से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तक राजीव रंजन गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच संचालन गोविंद वल्लभ एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष कुमार पुष्पक व संस्था की सचिव निशा कुमारी ने किया।

Related posts

क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित,जाप नेता रघुपति यादव ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के सुगम संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

उर्दू- बांग्ला TET परिणामों की जल्द घोषणा हेतु माले विधायक दल के विधान सभा सदस्य महबूब आलम और मनोज मंजिल ने बिहार के मुख्य मंत्री को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा।

rktvnews

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवम कला परिषद एवम “विश्वरंग” का संयुक्त आयोजन पूर्वरंग भोपाल में संपन्न।

rktvnews

बिहार: चुनावी घोषणाओं से इस बार जनता ठगी नहीं जाएगी : कुणाल

rktvnews

पश्चिम बंगाल के 217 बीएलओ के साथ-साथ 2 डीईओ, 12 ईआरओ का प्रशिक्षण IIIDEM में शुरू हुआ।

rktvnews

Leave a Comment