RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच, शत प्रतिशत टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 अप्रैल।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा सेवाओं में गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
बैठक में टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ममता वाहन की उपलब्धता, लिंगानुपात, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान एवं इलाज, अस्पतालों में डायलिसिस, आईसीयू सुविधा, शिशु केयर युनिट, कुपोषण उपचार सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई ।
टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चत करने पर बल दिया। उन्होने शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु घर-घर सत्यापन कर टीकाकरण कराने की बात कही। लिंगानुपात मामले की समीक्षा करते हुए जिला के दो सबसे कम लिंगानुपात वाले प्रखंड पटमदा (877) एवं घाटशिला (877) में प्रसव पूर्व लिंग जांच की अशांका जताते हुए अवैध एवं गैर कानूनी तरीके से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, झोला छाप चिकित्सकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ।
धालभूमगढ़ 13, डुमरिया 16, मुसाबनी 12, पटमदा में 20 गर्भवतियों के घरों में प्रसव के सामने आने पर उपायुक्त ने चिंता जताई। उपायुक्त द्वारा अविलंब प्रत्येक पंचायत में एक-एक ममता वाहन की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर पर संचालित प्रोजेक्ट उल्लास अभियान के तहत नियमित मिर्गी जांच कैम्प आयोजित कर मिर्गी रोगियों की पहचान एवं समुचित इलाज को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डेगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने एवं नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सभी गतिविधियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के द्वारा इस महीने से शुरू किये जा रहे पी.ओ.डी (प्रेवेंशन ऑफ़ डिसाबिलिटी ) कैंप्स को लेकर कहा कि इस कैंप के माध्यम से कुष्ठ रोग से ग्रसित दिव्यांगता को रोकने में सहायक होगी ।

मलेरिया उन्मूलन हेतु कार्ययोजना पर चर्चा, मलेरिया के रोकथाम एवं इससे बचाव हेतु लिया गया संकल्प

बैठक में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले में मलेरिया उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा जांच (Test), उपचार(Treat), अनुश्रवण (Track) पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मलेरिया संभावित एवं प्रभावित स्थलों पर फॉगिंग एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिले। वर्ष 2025 में 10952 मलेरिया मरीजों का उपचार हुआ जिसमें एक भी मृत्यु नहीं हुई। उपायुक्त ने जांच का दायरा बढ़ाने तथा नागिरकों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की बात कही ताकि मलेरिया से एक भी मौत जिले में नहीं हो।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया सहित, सभी एमओआइसी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: आरा सांसद 21 नवंबर को करेंगे जनसंवाद,जनता की समस्याओं से होंगे रूबरू।

rktvnews

महीनो सेवा बाद मृत हुए लावारिस के शव को टीम मदर टेरेसा,आरा ने शव को उसके धर्मानुसार दफनाया।

rktvnews

रामगढ़ संघर्ष से सम्मान तकः गायत्री देवी की सफलता की कहानी।

rktvnews

क्यों नही खुलती बैंकों की शाखाएं?-निराला चौधरी

rktvnews

भोजपुर:संसार के बारे में जानने से बैराग्य और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा: श्री जियर स्वामी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अभिलेखागार निदेशालय के दल ने मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी से मिल अभिलेख संरक्षण पर की बात।

rktvnews

Leave a Comment