RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे युवाओं से संवाद।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 28 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीखो कमाओ योजना को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य शासन की मंशा उद्योग और व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ दिलवाने की है। इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में भोपाल में योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवाओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में आज सीखो कमाओ योजना के पोर्टल निर्माण के बाद युवाओं से संवाद और योजना के आगामी चरणों के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मनु श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नवम स्कंध में श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं जनकल्याणकारी:आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज

rktvnews

जिलाधिकारी ने की डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक की।

rktvnews

आरा के एक्सिस बैंक में डकैती।

rktvnews

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया चरपोखरी थाने का निरीक्षण।

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

चतरा:जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण।

rktvnews

Leave a Comment