RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

3 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक – सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी राशि – सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य देश में अग्रणी – मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 28 जून। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य देश में अग्रणी है। यहां राज्य सरकार जरूरतमंद को न्यूनतम 1000 रुपये की पेंशन देकर उन्हें आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा दे रही है।
मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की पूर्व तैयारियों पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने़ अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन तथा मुख्यमंत्री लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को सशक्त किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि 3 जुलाई को जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव आयोजित किया जाएगा। साथ ही, जिला स्तरीय समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की राशि पेंशनधारियों के खातो में स्थानांतरित की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर उपस्थित रहे।

Related posts

एसपी भोजपुर ने शुरू किया कार्यक्रम  “समस्या आपकी समाधान हमारा” 

rktvnews

कोयला सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

rktvnews

गिरीडीह:प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025-26 : गिरिडीह में पहले दिन फुटबॉल एवं बैडमिंटन के ट्रायल संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

स्कूल छोड़ती बेटियाँ: संसाधनों की कमी या सामाजिक चूक?

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment