RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अप्रैल। भाकपा माले के पार्टी स्थापना दिवस 22 अप्रैल को 57वीं वर्षगांठ आरा शहर के ब्रांच कमेटी वार्ड नंबर 21 गोला मोहल्ला मगहिया टोली में धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान सर्वप्रथम पार्टी के 90 दशक के सदस्य रहे अशोक राम ने झंडातोलन किया। दर्जनों की संख्या में पार्टी सदस्य एवं समर्थकों ने नारे के साथ तमाम जनवादी क्रांति में शहीद लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को याद करते हुए नारे लगाए तथा 1 मिनट का मौन रखकर चारू मजूमदार सहित जनवादी क्रांति में शहीद तमाम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद भाकपा-माले जिला कमेटी के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता ने पार्टी स्थापना दिवस झंडा तोलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाकपा-माले पार्टी के केंद्रीय कमेटी के द्वारा आह्वान को पढ़ा और कहा किस प्रकार अभी मोदी सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेक चुकी है अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने सरेंडर कर दिया है। इरान अमेरिका इजरायल युद्ध ने पूरे देश में खाद ईंधन का संकट पैदा कर दिया है प्रवासी मजदूर प्रदेश छोड़कर वापस लौटने पर मजबूर हो गए हैं। श्रम कानून में किए गए बदलाव के कारण श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है शिक्षा का निजीकरण रोजगार विहीन देश चल रहा है इसके खिलाफ भाकपा माले अपना संघर्ष जारी रखेगा और गरीब गुरुबा छात्र नौजवान किसान मजदूर प्रगतिशील बुद्धिजीवी लोगों के सवालों पर भाकपा माले का संघर्ष जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में शामिल प्रमुख भाकपा माले नेताओं में जिला कमेटी के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी सुरेंद्र राम अशोक राम। दीपू राम भोला यादव साधु यादव मोहम्मद नूरुल प्रेम राम मनु राम। गांधी नटराज। नारायण राम। विकास राम दिवाकर कुमार। पप्पू नटराज शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने आदि महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: महाजुटान की तैयारी को ले जनसंगठनों के प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अल शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 नवंबर 25

rktvnews

7 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

Leave a Comment