RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में जिले के मृत एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिया गया मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान।

दरभंगा/बिहार 28 जून।आज प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रशाखा, दरभंगा आलोक राज द्वारा बताया गया कि बालासोर (उड़ीसा) में भीषण रेल दुर्घटना में बिहार निवासी मृतकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाना है।
उक्त के आलोक में दरभंगा जिला के 02 मृतक के आश्रितों को 02-02 लाख रूपये एवं 09 गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया गया।
मृतक में बहादुरपुर प्रखण्ड के अल्लपट्टी, वार्ड नम्बर – 27 के मृतक विनोद यादव की पत्नी राखी कुमार को एवं बहादुरपुर प्रखण्ड के ही ग्राम – मनौरा, वार्ड नम्बर – 10 के मृतक बउआ साहेब सहनी की माता सबरी देवी को 02 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया गया।
गंभीर रूप से घायलों में बिरौल प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम – नारायणपुर के विक्रम पासवान की पत्नी पूजा कुमारी को, चन्दन कुमार पासवान की माता राजकुमारी देवी को, बाबू साहेब पासवान के भाई लाल मोहन मुखिया को, सुरेश पासवान की पत्नी संगीता देवी को, गोविन्द पासवान के पिता रामदेव पासवान को, संजय मुखिया की पत्नी समतम देवी को एवं सुभाष पासवान की पत्नी अनिता देवी को 50-50 हजार रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया गया।
वहीं कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम – बलाट के घायल सूरज मुखिया की पत्नी उर्मिला देवी एवं बेनीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम – विशनाथपुर-तरौनी के घायल राकेश कुमार यादव के पिता दयाराम यादव को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के 60 मृतकों एवं 62 घायलों को अनुग्रह अनुदान दिया जा रहा है, जिसके लिए 1. 51 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की गयी है।

Related posts

गुरु रविदास की जन्‍म जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

वैज्ञानिक अनुसंधान सशक्त बनाने और दक्षता बढ़ाने से चिकित्सा पद्धति के रूप में होम्योपैथी की स्वीकार्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी: राष्ट्रपति

rktvnews

सिवान:देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

rktvnews

हर्ष फायरिंग के मद्देनजर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment