RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)22 अप्रैल।जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में बगहा नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सुनिश्चित करने के लिए आज व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
जांच के क्रम में दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा कई स्थानों पर प्लास्टिक बैग जब्त कर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने दुकानदारों को कपड़े एवं जूट के थैलों जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा आम लोगों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग से बचें।
नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Related posts

ग्वालियर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,4780 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे।

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

शहीन क्लासेज आरा ने सीबीएसई 10वी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अपने विद्यार्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे कम्पनियों द्वारा दिये गए महंगे उपहार को किया वापस।

rktvnews

राष्ट्रीय विकास में मतदाताओं की भूमिका पर संगोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment