RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:22 अप्रैल को आरा क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर जनसंवाद, तैयारी पूरी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्रसंघ एवं शाहाबाद सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल 2026 को आरा क्लब में दोपहर 2 बजे जनसंवाद आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को आरा क्लब में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. नंदजी दूबे ने की।जनसंवाद का विषय “1857 का शौर्य: वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान” रखा गया है। कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के.सी. सिन्हा और प्रो. सैयद मुमताजुद्दीन विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. दुर्गविजय सिंह करेंगे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी भाग लेंगे।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देशभर में अपनी प्रतिभा से नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन शाहाबाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने और विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डा शशि कुमार सिंह ने किया।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:“रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल।

rktvnews

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षको का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत।

rktvnews

पटना:बरसी पर याद किए गए माले नेता का. बृज बिहारी पांडेय।

rktvnews

सागर परिक्रमा चरण- IV’ कल से हो रहा है प्रारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment