RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने “आठवां पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)17 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा समाहरणालय परिसर से “आठवां पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कुपोषण के उन्मूलन के लिए आमजन को प्रेरित करना है। जागरूकता रथ 23 अप्रैल तक विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा।
इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, APPAR ID रिपोर्ट, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था, PM-JANMAN, धरती आबा (DAJGUA) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत संरचना, पोषण वाटिका निर्माण, केंद्र भवन निर्माण/रख-रखाव/उन्नयन तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं MTC से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा सहिया एवं सेविकाओं को शॉल एवं बंडी प्रदान किया गया तथा पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन हेतु शपथ दिलाई गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में आरा विधान सभा NDA प्रत्याशी संग क्षेत्र के विकास पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का निधन।

rktvnews

ममता का किला ढहा, भगवा लहर का उदय

rktvnews

मुजफ्फरपुर में एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी ने की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा।

rktvnews

बीमारी, जो माँ बनने के मार्ग में रुकावट पैदा करके बढ़ा सकती है गर्भपात का खतरा – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने सड़क और राजमार्ग क्षेत्र के वित्तपोषण पर सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment