RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (महू) पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)14 अप्रैल।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर स्थित बाबा साहब की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक परिसर का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्मारक में प्रदर्शित डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्रों को देखा और उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायक उषा ठाकुर, आलोक कुमार, भंते धम्मदीप महाथेरो, श्रवण चावड़ा, राजेश वानखेड़े, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यांगचेन भूटिया भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला को दी 406 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 307 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट में “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: आरा NDA प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकता सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने वृक्षरोपण कर किया एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत।

rktvnews

नवादा: नाम निर्देशन पत्र की संविक्षा में 17 में से कुल 8 पाए गए सही।

rktvnews

Leave a Comment