RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 14 अप्रैल।इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ श्री धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा, आशीष जैन एवं बी.डी. अहिरवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

बागपत:किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया,नवनियुक्तों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:सरकारी योजनाओं से बदली गुड्डी की जिंदगी।

rktvnews

पटना डीएम ने शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में फुलवारीशरीफ सीओ पर ₹2500 का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

सरकार अमृत पीढ़ी – युवा वर्ग को सशक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment