RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेवा भाव से कार्य करना हमारा लक्ष्य है: डॉ जया जैन

 

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 14 अप्रैल।वार्ड संख्या 34 में आरा पटना रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय धनुपरा में डॉ अंबेडकर की जयंती पर डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट की एक इकाई ध्यान योग केंद्र के बैनर तले एक दिवसीय चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता डॉ जया जैन एवं संचालन केंद्र के सचिव वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापित वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि संजीत कुमार ने किया।
कार्यक्रम में योग गुरु विक्रमादित्य ने महिला एवं पुरुषों को योग से होने वाले लाभों का विश्लेषण करते हुए लगभग दो दर्जन लोगों को कई प्रकार का योग सिखाया वहीं कई जड़ी बूटियों को छोटी छोटी बीमारियों में खाने की सलाह भी दी।तो दूसरी तरफ प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम ने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पट्टी बांधकर प्राकृतिक चिकित्सा पद्वति के बारे में समझाया और लोगों का उपचार किया। एक्यूप्रेशर चिकित्सक सर्वजीत ने लोगो को बताया कि किस तरह योग , प्राकृतिक चिकित्सा एक्यूप्रेशर उपचार पद्वति अपनाकर असाध्य से असाध्य रोगों पर काबू पाया जा सकता है।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ जया जैन ने अपने ट्रस्ट की रूप रेखा बताते हुए कहा की” मानव कल्याण कैसे हो” पर हमलोग काम कर रहे हैं।संचालन करते हुए सचिव सह वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा की आपके जीवन में कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं से बचने के लिए खान पान भी सही ढंग से करना चाहिए उपरोक्त चिकित्सा पद्वति को अपनाने से गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीत कुमार ने चिकित्सक योग गुरु और ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।उपस्थित लोगो ने संतोष कुमार,अंजली,विशाल कुमार आदि प्रमुख थे

Related posts

इंदौर:जनगणना से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

हमें अपनी सेना पर – उनके शौर्य, वीरता और विजन पर गर्व है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

पटना:आपदा से पहले तैयारी की मिसाल: बिहार में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ से सशक्त हो रहे हजारों युवा।

rktvnews

राजस्थान:ऊर्जा विभाग के मंत्रियों के समूह की बैठक।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:मिशन परिवार विकास के तहत 5 दिवसीय “सारथी रथ” अभियान की शुरुआत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment