RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)12 अप्रैल।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक एवं दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० आशा भोसले एक प्रख्यात एवं विलक्षण पार्श्व गायिका थीं। उन्हें पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें भारतीय संगीत एवं संस्कृति के एक अमूल्य प्रतीक के रूप में सदैव याद रखेंगी। अपनी सुरीली एवं मधुर आवाज़ से उन्होंने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भारतीय संगीत जगत के एक युग का अंत है और यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related posts

भाजपा का ‘चले गांव की ओर’ कार्यक्रम में डॉ के.एन. सिन्हा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा।

rktvnews

भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने मौसमी फलों का किया वितरण।

rktvnews

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)ने पंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित।

rktvnews

नई दिल्ली:आयुर्वेद पर्यावरण को आत्मसात करते हुये मानव जीवन के साथ साथ पशु और पौधों को भी लाभ पहुंचाता है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार योजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment