RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी।

विगत दो दिनों में 78 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ (गांजा, स्मैक, एमडी व डोडाचूरा) व संपत्ति जप्त।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 अप्रैल।प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों में विभिन्न जिलों में समन्वित कार्रवाई करते हुए लगभग 78 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जप्त की गई है।

प्रमुख कार्यवाही

मंदसौर – थाना नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन से 10 क्विंटल 02 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

श्योपुर – जिले में पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों में लगभग 32 किलोग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन (अर्टिगा) एवं 3 मोबाइल फोन सहित 20 लाख 5 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। साथ ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिवपुरी – थाना बैराड़ पुलिस ने 11 लाख 50 हजार रूपए की 55.99 ग्राम स्मैक जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इंदौर – इंदौर पुलिस ने 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नीमच – थाना जावद क्षेत्र में पुलिस ने 166 किलोग्राम डोडाचूरा एवं कार जप्त कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये है।

उज्जैन – थाना भाटपचलाना पुलिस ने ईनामी गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम गांजा एवं कार सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है। वहीं थाना तराना एवं खाचरोद पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 12 हजार रूपए का गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार उज्‍जैन पुलिस ने तीनों कार्यवाही में 5 लाख 62 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।

भोपाल – क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की 2.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गुना – जिले में अलग-अलग कार्यवाहियों में लगभग 7 किलोग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सहित लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है।

ग्वालियर – थाना कम्पू पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 1.438 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 30 हजार रुपये की संपत्ति जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पन्ना – थाना सिमरिया क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रूपए का 1 किलो 670 ग्राम सूखा गांजा एवं 204 नग हरे गांजा पौधे जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही इन सतत कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा न केवल तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि उनके नेटवर्क को भी चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

पटना:लोयोला हाई स्कूल में 13वीं ब्रदर रेमंड स्मृति अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत जिलाधिकारी ने की सुनवाई।

rktvnews

भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मिला राँची लोकसभा लड़ने के लिए ‘गैस सिलिंडर’ चुनाव चिन्ह।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment