RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

तरारी के गरीबों उजाड़ना बंद करे जिला प्रशासन:सासंद सुदामा प्रसाद

जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई:माले

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।तरारी में विधायक विशाल प्रशांत के कम्पनी द्वारा- लगभग 100 पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर मांग-पत्र सौपा! प्रतिनिधिमंडल में अगिआंव पूर्व विधायक,तरारी प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती,रितेश यादव,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,रामदयाय पंडित,विंध्याचल पासवान,सत्येन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे!
इस दौरान सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रखंड तरारी,ग्राम तरारी गांव में जल-जीवन,हरियाली अभियान के तहत आहर का जीर्णोद्धार के नाम पर भाजपा के तरारी विधायक विशाल प्रशांत,विधायक के भाई नवनीत पांडे और विधायक के मां और पूर्व विधायक सुनील पांडे की पत्नी गीता पांडे निर्देशक के नाम से हौली हॉक इंफास्ट्रक्चर प्रा.लि.कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से लघु सिचाई प्रमंडल आरा के द्वारा उनके नाम पर एक टेंडर दिया गया है।जिसका एकरारनामा सं. 08SBD/2024-25 प्राक्कलन राशि 2,67,9,200.00 एकरारित राशि 2,65,30,521.00 प्रारंभ तिथि 27.08.2025 समाप्ति तिथि 27.08.2026 है।इस नाम से काम हो रहा है।यह काम जल-जीवन हरियाली और जीर्णोद्धार के नाम पर गैरकानूनी तरीके से आहर के प्रलयकारी रूप से बरसात की पानी के निकास के लिए बने फाल के मुंह के सटे आगे बहुत बड़ा पोखरा खोद कर पानी के निकास को बाधित कर दी गई है, जिसके वजह से बाढ़ का पानी निकल पाना मुश्किल हो गया है!पानी नहीं निकलेगा तो आसपास के कई गांव डूब जाएगा उनकी खेतों का फसल बर्बाद हो जाएगा!इसके अलावा एक नया बांध बनाया जा रहा है जिसके वजह से और बाढ़ आएगा जिससे और कई गांव और हजारों एकड़ उनकी उपजाऊ भूमि डूबकर बर्बाद होने का खतरा हो गया है!आहर के अंदर तरारी गांव के पासवान,रविदास,धोबी,नट, कुम्हार,नोनिया बिंद,लोहार शर्मा,कुशवाहा यादव,आदि जाति के लगभग 100 से अधिक भूमिहीन परिवार को खेती पर अपना भरण-पोषण करने के लिए 1970-71 में सरकार परवाना पर्चा दी है।उक्त जमीन पर सभी परिवार बरसात में बाढ़ समाप्त होने के बाद एक फसल अपना गेहूं,चना, मसूर आदि एक फसल लगाकर खेती करते आ रहे हैं और अपने परिवार को भरण-पोषण करते हैं। जिससे आहर का कोई क्षति नही है,सरकार से मिली पर्चा वाली दलित-महादलित की जमीन में लगे फसल को गलत तरीके से तरारी विधायक विशाल प्रशांत नवनीत पांडें,गीता पांडें और उनके लोग नष्ट कर गड्ढा खोदकर नया बांध बनाया जा रहा है। जिससे बरसात के पानी से बाढ़ का विकराल रूप ले लेगा और दर्जनों गांव का फसल और गांव डूब जाएगा!जिस कारण गरीबों का भरण-पोषण का समस्या भी बढ़ जाएगी!
किसी भी क्षेत्र के विधायक और उनके परिवार के नाम पर बनी एजेंसी के नाम पर ठेका लेना गैर कानूनी है और यह भ्रष्टाचार में शामिल होने सरकारी धन को लूटने का सबसे बड़ा सबूत है!
प्रतिनिधिमंडल के दौरान भोजपुर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन दो दिनों के अंदर अपना जांच रिपोर्ट देकर दोषियों पर कार्रवाई करे!
मांग इस प्रकार है:-
1•दलित परिवार के मिली जमीन में लगी फसल को तरारी विधायक विशाल प्रशांत नवनीत पांडे,उनकी मां गीता पांडे के जरिए नष्ट करने,उनकी जमीन में गढ़्ढ़ा खोदने,उनको जमीन से बेदख करने विधायक,विधायक के मां और भाई के नाम से बनी एजेंसी हौली हाँक इंफास्ट्रक्चर प्रा.लि.कार्यकारी एजेंसी-लघु सिचाई प्रमंडल आरा के ठीकेदार और एजेंसी का लाईसेंस रद्द की जाए और ठीकेदार विधायक सहित इसमें शामिल परिवार के लोगों पर sc/st एक्ट सहित लूट भ्रष्टाचार अन्य धारा के तहत एफआइआर दर्ज गिरफ्तार किया जाए और इस योजना में शामिल लघु सिंचाईं विभाग की संलिप्तता कि जाँच कर कानूनी कारवाई की जाए।
2•नियम के विरुद्ध आहर के फाल के मुँह पर बनाया गया पोखारा को भरा जाए और पोखरा खोदने में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
3•गैरकानूनी और गैरजरूरी आहर के सफाई के नाम पर हो रहे काम पर रोक लगाया जाए।
4•पर्चा वाली जमीन में गढ़ा खोदने पर रोक लगाई जाए। सभी पर्चाधारी को रसीद काटी जाए।
5•आहर के पानी निकास पुल के आगे छलका और रिटर्निंग वाल बनाया जाए।
6•पानी निकास के मुख्य रास्ता को साफ कर सफाई कार्य किया जाए आहर कि मुख्य पिंड कि मरम्मत पिंड के पश्चिम छोर पर पत्थर के बुल्डोजर से पाटा जाए और जरूरी जगहों पर घाट और पुल-पुलिया बनाया जाए
7•आहर फाल से होकर जाने वाले पईन में भोपतपुर गांव के सामने पुल व फाल बनाया जाए।
8•आहर के पानी निकास के लिए बिहिया नहर में बने साईफन की सफाई कराई जाए और पानी निकलने में बाधित जगहों को ठीक किया जाए।
9•पूर्व में मिले भूमीहीनो की पर्चा वाली जमीन की नापी कर सुरक्षित किया जाए।
10• गैरकानूनी तरीके से खोदे गए सभी गढ्‌ढा को भरवाया जाए।
11•गरीबों का हक छीनने वाले स्थानीय विधायक के मंसूबों पर रोक लगाई जाए।
12•वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तरारी बाजार नहर पुल को तत्काल बनवाया जाए।
13•तरारी मुसहर टोली के मुसहर समाज के लोगों को प्रखंड मुख्यालय के नजदीक जमीन और मकान देकर बसाई जाए!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:BPSC की 70th CCE प्री परीक्षा को रद्द करो, परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करो:AISA RYA

rktvnews

भोजपुर:आरा सीओ के खिलाफ मुख्मंत्री को पत्र।

rktvnews

पटना:पाकिस्तानियों के खून में है धोखा देना: राजेश निराला

rktvnews

पटना: जिलाधिकारी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के विधायक के पहल पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी

rktvnews

Leave a Comment