RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:खुशियों की दास्तां!

“प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत विजय के परिवार को 2 लाख रू की दी गई सहायता राशि।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)08 अप्रैल।प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत विजय कुमार यादव के परिवार को 2 लाख रू0 की सहायता राशि दी गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बीरसिंहपुर पाली मे 8 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय विजय कुमार यादव के परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दावा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी, पुत्र, और शाखा प्रबंधक हिमांशु रंजन, उप शाखा प्रबंधक अचल मिश्रा तथा अमित सिंह तोमर उपस्थित रहे। इस संवेदनशील अवसर पर शाखा प्रबंधक ने परिवार को समर्थन और संवेदना के साथ एक सशक्त संदेश दिया।
विदित हो कि स्वर्गीय विजय कुमार यादव, जिनकी उम्र 42 वर्ष थी, का निधन गुर्दे की बीमारी के कारण हो गया था, उनकी पत्नी अनीता यादव द्वारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसिंहपुर पाली में उनका बीमा क्लेम प्रस्तुत किया गया। बैंक द्वारा दो लाख रुपये का क्लेम स्वीकृत किया गया,जो उनके परिवार के लिए एक बड़ी सहायता साबित हुआ है।स्वर्गीय विजय कुमार यादव का एक 11 वर्षीय पुत्र है,और इस वित्तीय सहायता से उनके परिवार को मुश्किल समय में एक मजबूत सहारा मिला है। अनीता यादव द्वारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसिंहपुर पाली शाखा और माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त कि हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में सहायता प्रदान की।

Related posts

बक्सर:सैनिक हेल्प डेस्क का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी श्री सूर्यनाथ +2 विद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी,परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

देश की एकता पर लपकते और शिखा से पादुका तक पैने होते नाखून।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया समाहरणालय स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:आंगनबाड़ी केन्द्र में पोशाक वितरित।

rktvnews

Leave a Comment