RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: LPG एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सतत निगरानी के निर्देश।

RKTV NEWS/नवादा (बिहार)01 अप्रैल।आज समाहरणालय सभाकक्ष में के० सेंथिल कुमार, अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना-सह-जिला प्रभारी सचिव, नवादा की अध्यक्षता में एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं तथा सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले में गैस आपूर्ति, वितरण व्यवस्था एवं संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि नवादा जिले में एचपीसीएल के 08, बीपीसीएल के 14 एवं आईओसीएल के 09 वितरण एजेंसियाँ कार्यरत हैं। अद्यतन जानकारी के अनुसार जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। 14.2 किलोग्राम श्रेणी में एचपीसीएल के 4221, बीपीसीएल के 5711 तथा आईओसीएल के 2018 सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 11,950 गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी के जरिए नियमित एवं निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। इस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा सतत निगरानी रखने तथा धावा दल के माध्यम से लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आमजनों की सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहाँ प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06324-212122 है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक कुल 227 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 195 का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष शिकायतें प्रक्रियाधीन हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत सरकारी विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, कारा, जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित गृहों, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, के साथ अस्पतालों एवं अन्य संस्थानों में संचालित “दीदी की रसोई” में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। इस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रतिदिन संस्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद (पेट्रोल एवं डीजल) की आपूर्ति एवं मांग सामान्य है, जिस पर अपर मुख्य सचिव ने सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार सिन्हा ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों की कीमतों का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।श्रम अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जिले में अब तक प्रवासी मजदूरों के आगमन की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है तथा इस संबंध में सतत निगरानी रखी जा रही है।
अपर मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, मूल्य नियंत्रण एवं वितरण प्रणाली पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव के द्वारा जिला आपदा प्रबंधन शाखा में कार्यरत नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अमित अनुराग, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली स्वतंत्र कुमार सुमन, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, एसडीपीओ नवादा सदर हुलास कुमार, प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सभी गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित थे।

Related posts

भारत मौसम पूर्वानुमान और जलवायु अध्ययन में अग्रणी भूमिका निभाएगा: किरेन रिजिजू

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

rktvnews

गिरिडीह में रीडिंग कैंपेन – “मेरी किताब, मेरी कहानी” के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ।

rktvnews

अमृतकाल के बजट में जीवनामृत नही।

rktvnews

भोजपुर: एसपी प्रमोद कुमार यादव ने किया चरपोखरी थाने का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तरारी विधानसभा उपचुनाव की 18 को जारी होगी अधिसूचना,प्रेस वार्ता कर डीएम और एसपी ने दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment