RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:चार श्रम कोड कानून लागू करने के खिलाफ आरा में काला दिवस के तहत निकला प्रतिवाद मार्च।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।आज 01 अप्रैल 2026 से मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड नियमावली लागू किए जाने के खिलाफ Aicctu सहित संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों,भाकपा-माले के नेताओं ने देशव्यापी आह्वान पर आज आरा में जिला कलेक्ट्रेरिएट के समीप जयप्रकाश नरायण स्मारक से अम्बेडकर मूर्ति तक मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया और 4 लेबर कोड वापसी की मांग किया ।साथ ही टेम्पू ई रिक्शा संघ एक नगर,एक टेम्पो,एक टोकन और अवैध वसूल,ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने,गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को सरल,स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी के सवाल पर टेम्पू ई रिक्शा संघ के सभी चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल किया!वक्ताओं ने कहा कि 44श्रम कानून 4श्रम कानून में बदलकर मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने तो कंपनी मालिकों के दादागिरी को बढ़ावा दे दिया है!चार नए श्रम कानून (कोड) मजदूरी,औद्योगिक संबंध,सामाजिक सुरक्षा, और व्यावसायिक सुरक्षा को ट्रेड यूनियन और श्रमिक संगठन “मजदूर विरोधी” और “कॉर्पोरेट समर्थक” कानून है!यह मुख्य रुप से नौकरी की असुरक्षा,काम के घंटे बढ़ने, यूनियन बनाने में बाधा, और न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा के कमजोर करता है!प्रदर्शन में शामिल भाकपा-माले राज्य कमिटी के सदस्य क्यामुदिन अंसारी,भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम एक्टू के नेता बालमुकुंद चौधरी,अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट जिला सचिव उमेश कुमार सुमन,ध्रुव पंडित,बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के सचिव सरुन कुमार राम,अमित कुमार बंटी,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा,किरन प्रसाद,राजू खान,सूरज गुप्ता,पप्पू यादव,मु०चुन्नू,फिरोज खान,विजय प्रसाद,अजय सिंह,मुसा,रामचन्द्र प्रसाद,गणेश कुमार,बबन लाल,सुनील कुमार,प्रमोद कुमार,राजू प्रसाद,आकाश पासवान आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

झारखंड:शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा अभियान के अंतर्गत झारखंड में चुनाव प्रवास के दौरान लगाए कुल 50 पौधे।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राओं ने स्मार्ट क्लास और संस्कृत समेत अन्य विषयों के शिक्षकों की मांग की।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को सुना।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment